फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्किंग की नहीं सुविधा, सड़कों पर खड़े रहते हैं वाहन

Tue, 24 Dec 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के गठन के 30 वर्ष बाद भी शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग नहीं बन पाई। आए दिन शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में छह हजार से अधिक वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों में सुबह व शाम के समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। शहर में स्थायी पार्किंग के अभाव में लोग इधर-उधर वाहन पार्किंग करने को मजबूर हैं। 30 वर्षो से शहर में आबादी के साथ वाहनों की संख्या दो गुनी हो गई है। प्रतिदिन शहर में अनुमानित दो हजार चारपहिया वाहन व तीन हजार दुपहिया वाहन बाजारों में सड़कों पर इधर-उधर खड़े रहते है।
पार्किंग के अभाव में वाहन चोरी होने का खतरा बना रहता है और जाम की स्थिति बनी रहती है। नपा के गठन के बाद अभी तक के कार्यकाल में कई बार पार्किंग की योजनाएं बनी, लेकिन एक बार भी धरातल पर नहीं उतर पाई। पुलिस वाहनों को गलत पार्किंग होने के कारण चालान कर रही है। लेकिन शहर में नपा द्वारा कही भी पार्किंग नहीं बनाई गई है। इसके चलते लोग भी मजबूरी में वाहन खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
बढ़ेगा आय का साधन
नगर पालिका पार्किंग स्थान बनाकर आय का साधन बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन दो हजार दुपहिया वाहन और करीब तीन हजार चार पहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े रहते है। पालिका दो या तीन पार्किंग स्थल बनाकर लाखों रुपये के टेंडर कर आय भी बढ़ा सकती है। -
शहर में पार्किंग का अभाव है। शहरवासी वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा कर गायब हो जाते हैं। उसके बाद एक या डेढ़ घंटे बाद आते हैं। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती और जाम भी लग जाता है।-कुलदीप कनोडिया

शहर में पार्किंग नहीं होने के कारण सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक, परशुराम चैक, 11 हट्टा बाजार, शॉपिंग कॉप्लेक्स, सिनेमा रोड, मसानी चौक सहित अन्य जगहों पर अधिक जाम रहता है। शीघ्र पार्किंग बनाई जाए।- मुन्नालाल सैनी
-
शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी और वाहन चालकों को भी। जाम की स्थिति भी नहीं होगी।-महेश यादव

शहर में साधनों की पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदार और खरीदार परेशान हैं। अगर पार्किंग की व्यवस्था हो जाती है तो बड़े वाहन को पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा और जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।- सुभाष अग्रवाल
वर्जन
शहर में तीन जगहों बालाजी चौक, हुड्डा पार्क के पीछे, सब्जी मंडी के पास जगह का चयन किया गया है। जब तक स्थायी रूप से पार्किंग न बन जाए तब तक अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। आमजन को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें