फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद खुले में रात न बिताए : अमित शर्मा

विज्ञापन
फोटो 26रेन बसेरों का निरीक्षण करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने रैन बसेरों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं काे देखा। कहा कि कोई भी जरूरतमंद खुले में रात न बिताए।
विज्ञापन

कहा कि जिले में नगर परिषद व नगर पालिकाओं के छह रैन बसेरे हैं जिनमें जिला मुख्यालय नारनौल में दो (बस स्टैंड के नजदीक और सिविल अस्पताल के पास) और महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी में एक-एक रैन बसेरा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार इन सभी रैन बसेरों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था निशुल्क है।
निरीक्षण में ठहरने के प्रबंध संतोषजनक पाए गए। उन्होंने रैन बसेरा संचालकों को निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक आगंतुक को कंबल, बिस्तर और साफ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इन रैन बसेरों का निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें