फोटो 26रेन बसेरों का निरीक्षण करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने रैन बसेरों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं काे देखा। कहा कि कोई भी जरूरतमंद खुले में रात न बिताए।
कहा कि जिले में नगर परिषद व नगर पालिकाओं के छह रैन बसेरे हैं जिनमें जिला मुख्यालय नारनौल में दो (बस स्टैंड के नजदीक और सिविल अस्पताल के पास) और महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी में एक-एक रैन बसेरा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार इन सभी रैन बसेरों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था निशुल्क है।
निरीक्षण में ठहरने के प्रबंध संतोषजनक पाए गए। उन्होंने रैन बसेरा संचालकों को निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक आगंतुक को कंबल, बिस्तर और साफ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इन रैन बसेरों का निरीक्षण जारी रहेगा।