फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, एप से मिलेगा गेट पास और शेड्यूल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17नई अनाज मंडी में बनी अटल कैंटिन में श्रमिकों व बच्चों से बातचीत करती उपायुक्त। स
विज्ञापन
नारनौल। जिले की छह मंडियों में 1 अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। बाजरे की सरकारी खरीद के दौरान किसानों को अब मंडियों में लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसके लिए ई-खरीद हरियाणा एप शुरू किया है। इस एप के जरिये किसान घर बैठे गेट पास जनरेट कर सकेंगे और अपने हिसाब से शेड्यूल बनाकर तय समय पर मंडी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

मंडी पहुंचने पर किसानों को सबसे पहले अपने गेट पास का क्यूआर कोड स्कैन करवाना होगा। इसके बाद मंडी में बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य होगी। इसके साथ ही मंडी गेट पर ही किसान और उनके वाहन की फोटो भी खींची जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
एप से जुड़ा एक और अहम नियम भी लागू किया गया है। किसान जिस वाहन से बाजरा लेकर मंडी आएंगे, उस वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर साफ-साफ अंकित होना जरूरी होगा। प्रशासन का कहना है कि इस पूरी व्यवस्था से न केवल मंडियों में भीड़ कम होगी, बल्कि खरीद प्रक्रिया भी तेज और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को हेल्प डेस्क बनाने और गेट पास जारी करने की सही व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आढ़तियों से कहा गया कि वे अपने पास तिरपाल और अन्य जरूरी सामान हमेशा तैयार रखें, ताकि बारिश या किसी और स्थिति में फसल खराब न हो।
खरीद की तैयारियों का लिया जायजा
सरकारी खरीद की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान उपायुक्त ने अटल श्रमिक किसान कैंटीन का भी जायजा लिया और वहां भोजन कर रहे किसानों व मजदूरों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
बाजरे की खरीद के लिए तय मापदंड
मिट्टी, कंकड़, तिनका आदि 1 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए
अन्य अनाज के दाने 2 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए
सड़े-गले, फफूंदी व कीड़ा लगे दाने 1 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए
हल्के खराब व फीके रंग के दाने 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए
बाजरे में नमी 13 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
-
वर्जन :
किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल बेचने से पहले ई-खरीद हरियाणा मोबाइल एप के माध्यम से गेट पास जनरेट व शेड्यूल बनाएं। साथ ही फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा करके ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।-अनुपमा अंजली, उपायुक्त, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें