आगामी गर्मी और बारिश के मौसम में लोगों को बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सके इसके लिए बिजली निगम की ओर से शनिवार को शहर में महा रखरखाव अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के चार फीडरों और इनसे संबंधित लाइनों की मरम्मत की गई। इस कार्य के लिए निगम के करीब 35 अधिकारियों और कर्मचारियों ने छह घंटे का समय लिया। इसके कारण पूरे शहर की लाइट भी छह घंटे तक गुल रही।
गर्मी के मौसम में बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर गर्मी के मौसम में बिजली गुल हो जाती है तो लोग एक मिनट भी चैन से नहीं रह पाते। वहीं गर्मियों के मौसम में अंधड़ भी काफी चलते हैं। अंधड़ के साथ बरसात आदि भी आती है। जिससे लाइनों में फाल्ट आ जाता है तथा बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इन सब झंझटों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को बिजली निगम ने महा रखरखाव अभियान चलाया। जिसके तहत लगभग पूरे शहर की लाइनों व फीडरों की मरम्मत का काम हुआ। इस काम के हो जाने के बाद गर्मियों के मौसम में बिजली कटों, कम वाल्टेज तथा ब्रेक डाउन की समस्या का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा।
मरम्मत के तहत की गई पेड़ों की कटाई
निगम की ओर से चलाए गए मरम्मत अभियान के तहत सबसे ज्यादा पेड़ों की कटाई की गई। इसके तहत लाइनों पर आए हुए पेड़ों व उनकी टहनियों को काटा गया। टहनियों व पेड़ों के कारण ही अंधड़ व बरसात के समय सबसे ज्यादा लाइनों में फाल्ट होने की समस्या बनी रहती है। शनिवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में जा रही लाइनों पर आने वाले पेड़ों व टहनियों आदि का काटा गया, ताकि अंधड़ व बरसात के कारण इन टहनियों की वजह से लाइनों को कोई नुकसान न हो तथा बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।
लाइनों को भी किया गया ठीक
मरम्मत के तहत बिजली की ढीली लाइनों को भी ठीक किया गया। वहीं कुछ दूरी की खराब लाइनों की जगह नई लाइनें भी लगाई गई। 11 हजार वोल्टेज की लाइनों पर भी मरम्मत का काम निगम द्वारा किया गया।
फीडर पर भी हुए अनेक काम
महा रखरखाव दिवस के तहत निगम के फीडरों पर भी अनेक काम हुए इनमें जम्फर को ठीक करना, जीरा स्विच के मेल फीमेल को चेक करना व बदलना सहित अनेक कार्य फीडरों पर किए गए।
इन फीडरों पर हुआ काम