फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के सम्मान से समझौता नहीं, कार्रवाई होने तक जारी रहेगा संघर्ष : यादव समाज

विज्ञापन
फोटो नंबर-09प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों को भाजपा कार्यालय से पहले रोकते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
नारनौल। टेलीविजन पर यादव समाज के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में वीरवार को नारनौल में यादव समाज सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी करने वाले संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने और उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महेंद्रगढ़ रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने महावीर चौक होते हुए भाजपा कार्यालय की ओर मार्च शुरू किया। हालांकि, भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर संगीत रागी ने यादव समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। घटना को करीब 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि देशभर में 100 से अधिक स्थानों पर शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

यादव महासभा के युवा अध्यक्ष कृष्ण यादव ने कहा कि समाज के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को अहीरवाल सहित पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।
वहीं संदीप यादव ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक समाज के सम्मान की नहीं, बल्कि जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी है। उन्होंने आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।
प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। रोष मार्च में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें