फोटो संख्या:73- गांव डुलाना में मरीजों की स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- वि
महेंद्रगढ़। गांव डुलाना के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचओ पूनम रैबारी, स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान और सोनू ने 10 बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान महिलाओं को एनीमिया, टीबी, निमोनिया, नशे के दुष्प्रभाव और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को समय पर पंजीकरण, जरूरी जांच और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी। साथ ही 14 से 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर आशा वर्कर सुमन देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद