फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मथुरा, वृंदावन, सालासर बालाजी के लिए बस सेवा नहीं

Thu, 26 Mar 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56 शहर ​स्थित बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्थानीय बस स्टैंड से मथुरा, वृंंदावन, हरिद्वार, सालासर बालाजी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में इन धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए यहां के श्रद्धालुओं को चरखी दादरी, रेवाड़ी व अन्य जिलों के डिपो का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मथुरा, वृंंदावन, हरिद्वार, सालासर बालाजी के लिए यहां के यात्री दर्शन के लिए जाते रहते हैं। यहां के लोगों को इन धार्मिक स्थानों का बस पकड़ने के लिए चरखी दादरी या रेवाड़ी जाना पड़ता है।
श्रद्धालुओं ने कई बार बस सेवा शुरू करवाने की मांग की लेकिन विभाग की ओर से धार्मिक स्थानों के लिए सीधी बस सेवा शुरू नहीं की गई है।
हरिद्वार की बस सेवा एक सप्ताह से बंद : राज्य परिवहन विभाग की ओर से दो सप्ताह पहले महेंद्रगढ़ से हरिद्वार वाया दादरी बस सेवा बंद कर दी गई। बस बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र से करीब 500 यात्री हरिद्वार के लिए आवागमन करते थे। बस बंद होने से श्रद्धालुओं के अलावा विद्यार्थी, महिलाएं व बुजुर्ग अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा नहीं होने से श्रद्धालुओं को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर महेंद्रगढ़ से बस शुरू हो जाती है तो श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा।- रमेश कुमार, गांव पालडी पनिहारा
-
क्षेत्र से पांच हजार से अधिक श्रद्धालु मथुरा, वृृंदावन, हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाते है। ऐसे में रोडवेज विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए बस शुरू की जानी चाहिए।- तेजपाल प्रजापत, गांव मालड़ा


वर्जन

बस स्टैंड से धार्मिक स्थलों के लिए बस शुरू करवाने के लिए कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर ज्ञापन मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस शुरू करवा दी जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें