फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से चंडीगढ़ के लिए नहीं बस सेवा, यात्री परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए कोई बस सेवा नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली से प्रतिदिन औसतन एक हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए महेंद्रगढ़, दादरी व लुहारू जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों ने बस सेवा शुरू करवाने के लिए कई बार मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा के समक्ष सतनाली से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी लेकिन अभी तक रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई रुचि नहीं दिखाई है। इन दोनों को जल्द से जल्द चलाने की मांग की।

-समाजसेवी सवाई सिंह राठौड, सतनाली

क्षेत्र से चड़ीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। सतनाली क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए महेंद्रगढ़, दादरी, लुहारू जाना पड़ता है। इससे लोगों के समय एवं धन की बर्बादी हो रही है। राज्य परिवहन के अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके हैं। -आजाद पूनिया, सुरेहती जाखल
विज्ञापन


- वर्जन:
चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्र के लोगों की तरफ से कोई पत्र नहीं मिला है। लोगों की तरफ से पत्र मिलता है तो महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। -प्यारेलाल, अड्डा इंचार्ज, सतनाली बस स्टैंड

फोटो संख्या:59- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद

फोटो संख्या:59- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें