फोटो 7वाहनों की जांच करते पुलिस टीम।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। विशेष जांच अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थानों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस द्वारा विशेष नाके लगाए गए। दो घंटे तक चले इस नाकाबंदी व चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने करीब 400 वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहन की पुलिस जवानों द्वारा गहनता से चेकिंग की गई। संवाद