फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिस दिन हुआ पिता का देहांत, उसी तारीख को लेफ्टिनेंट बने नितेश

Wed, 16 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- कनीना के वार्ड नंबर 10 निवासी नितेश लेफ्टीनेट बनने पर स्वागत करते ग्रामीण--संवा
विज्ञापन
कनीना। तीन वर्ष पहले जिस दिन पिता का निधन हुआ था उसी तारीख को कनीना के नितेश ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पिता का सपना पूरा किया।
विज्ञापन

कनीना के वार्ड नंबर 10 निवासी ब्रह्मप्रकाश का 15 जुलाई 2022 में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। तीन वर्ष बाद 15 जुलाई के दिन ही बेटे नितेश ने भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पिता का सपना पूरा कर दिया। लेफ्टिनेंट नितेश ने सफलता का श्रेय दिवंगत पिता ब्रह्मप्रकाश व माता रेशम देवी को दिया है।
नितेश का भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट चयन होने पर कस्बा वासियों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। नितेश के दादा देशराज बोहरा ने बताया कि नितेश ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पूरी की है। छठी कक्षा में करनाल जिले के सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पढ़ाई पूरी की। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एसएसबी की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

15 जुलाई को नियुक्ति के लिए पत्र आया है। 15 जुलाई 2022 को नितेश के पिता ब्रह्मप्रकाश का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इसी तारीख को नितेश ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पिता का सपना पूरा किया है। पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने बताया कि किसान परिवार से होते हुए नितेश अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम पर पहुंचा है।
विज्ञापन

बाबा लाल गिरि कमेटी सदस्यों ने नितेश कुमार को सम्मानित किया। नितेश की एक बहन साक्षी जयपुर में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। माता रेशम देवी दादरी जिले के चिड़िया गांव में अतिथि व्याख्याता लगी हुई है। इस मौके पर जगमाल बोहरा, मास्टर रामप्रताप, चेयरमैन जसवंत, बलवान आर्य, सज्जन सिंह, पवन मिस्त्री, ढिल्लू संरपच, सुनील ठेकेदार, धर्मपाल, जगमाल सिंह, नितेश पार्षद, मोहन सिंह पूर्व पार्षद, सेवानिवृत हेडमास्टर कृष्ण प्रकाश, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें