फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के शिक्षक दंपती, बैंककर्मी समेत नौ नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 193

विज्ञापन
फोटो नंबर 29----थर्मल स्कैनिंग करती आशा वर्कर - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में रविवार को सरकारी स्कूल के दंपती समेत नौ नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 193 हो गई है। जिले में कुल 114 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी भी कोरोना के 79 केस एक्टिव हैं। रविवार को मिले नौ कोरोना संक्रमितों में से चार को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि पांच संक्रमितों को आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि संबंधित पीएचसी और सीएचसी की टीम ने संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री जुटाई है। उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आने वालों का सैंपल लिया जाएगा। मंडी अटेली के सीएचसी में आने वाले गांव सागपुर निवासी कोरोना संक्रमित युवक गुरुग्राम में फर्नीचर का काम करता था। युवक ने 17 जून को गुरुग्राम में सैंपल दिया था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज के घर के पास बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। मरीज के संपर्क में आने वाले परिजनों का सैंपल लिए गए हैं। मरीज को घर पर ही आईसोलेट किया गया है।
डॉ. जगमोहन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने परिजनों की जांच की। वहीं सिलारपुर निवासी रेलवे में कर्मचारी है। कर्मचारी ने 18 जून को अटेली अस्पताल में सैंपल दिया था। मरीज को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सिलारपुर का युवक 19 जून को घर लौटा था इसकी हिस्ट्री में छह लोग संपर्क में आए हैं। श्याम कॉलोनी निवासी निवासी युवक गुरुग्राम में बिजली निगम में ठेके पर कार्य करता है। पटीकरा निवासी युवक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। खेड़ा निवासी युवक एक मोबाइल कंपनी में नोएडा में काम करता था।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर नारनौल के दंपति सरकारी स्कूल के टीचर हैं। दोनों अलग-अलग स्कूल में शिक्षक हैं। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों अन्य के संपर्क में आने पर संक्रमित हुए। हेल्थ विभाग ने दोनों के संपर्क में आने वालों की जानकारी ली है। साथ ही अन्य स्टाफ को होम आइसोलेट रहने को कहा है। अब विभाग अन्य स्टाफ की सैंपलिंग करेगा। 15 जून से सरकार ने टीचरों को स्कूल पर आने को कहा था। ऐसे में अब स्कूल तक कोरोना पहुंच गया है।
नांगल चौधरी में 46 लोगों के सैंपल लिए
नांगल चौधरी। रविवार को अमरपुरा, भेड़टी व नांगल चौधरी में मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए करीब 46 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। टीम ने आसपास के मोहल्ले को सैनिटाइजर करवा लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। संक्रमित व्यक्ति के सभी परिवार के सदस्यों को सैंपल लेने के बाद घर में एकांतवास में रखा गया है। अवरोधक लगाकर घर को सील कर दिया गया है। रविवार को संक्रमित के आसपास मोहल्ले के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। 46 लोगों के भी सैंपल लिए गए है। जिसमें मेडिकल टीम ने अमरपुरा में 22 व भेंडटी में 18 और नांगल चौधरी में छह सैंपल लिए हैं।
426 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है
सीएमओ ने बताया कि एक मोबाइल टीम ने 53 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इसमें 51 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5767 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 426 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं अटेली सीएचसी में रविवार को छह सैंपल लिए गए। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि अभी तक 491 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची:
सागरपुर-1, श्यामपुरा-1, हुडा सेक्टर नारनौल-2, पटीकरा-1, शेखपुरा-1, श्याम कॉलोनी नारनौल-1, खेड़ा -1 और सिलारपुर में -1 मरीज मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें