फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 193

विज्ञापन
स्क्रीनिग करते हेल्थ कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जिले में लगातार चौथे दिन रविवार को नौ नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 193 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 114 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 79 केस अभी भी एक्टिव है। रविवार को मिले मरीजों से में से पांच को कोविड-19 केयर सेंटर में रखा गया और चार को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों में दो टीचर,बैंक कर्मी, कॉल सेंटर कर्मी, रेलवे में काम करने वाला क्लर्क शामिल है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए संक्रमितों की डॉक्टरों की टीम ने ट्रैवल हिस्ट्री ली है। उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 जून तक 70344 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 41375 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5684 सैंपल भेजे गए हैं। 483 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें