फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नीलगाय से टकराई स्काॅर्पियो, महेंद्रगढ़ विधायक बाल-बाल बचे

Sun, 22 Dec 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- विधायक कंवर  सिंह यादव के आवास पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी --संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्काॅर्पियो के सामने अचानक नीलगाय के आने से हुई दुर्घटना में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव और सहायक स्टाफ बाल-बाल बच गया। विधायक कंवर सिंह यादव शनिवार देररात स्टाफ के साथ किसी कार्य से गांव पाली गए थे।
विज्ञापन




वापसी पर वह निजी अंगरक्षक अनिल कुमार, चालक अमित कुमार व इंद्रपाल यादव, कर्मपाल यादव गाड़ी में सवार थे। गाड़ी गांव पाली से स्टेट हाईवे 148 बी पर 2 किलोमीटर महेंद्रगढ़ की तरफ पहुंची। इसी बीच स्काॅर्पियो से नीलगाय टकरा गई। इससे गाड़ी के सामने का शीशे टूटकर गाड़ी में फैल गया।

विधायक कंवर सिंह यादव चालक के पास वाली सीट पर बैठे थे। गनीमत रही कि शीशा केवल चालक अमित कुमार के हाथों पर ही लगा। हालांकि विधायक और निजी अंगरक्षक को आवास तक पहुंचाया गया। चालक और सहायक दल के सदस्य क्षतिग्रस्त स्काॅर्पियो को लेकर उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें