फोटो संख्या:56- गांव जांजडियावास में ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी--स्रोत
महेंद्रगढ़। गांव जांजड़ियावास में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मोबाइल एम्बुलेंस के अंदर 122 मरीजों की जांच की गई और 19 मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। शिविर में मुख्य रूप से साठ साल से अधिक बुजुर्गों, टीबी मरीजों के संपर्क में आये व्यक्तियों, शुगर व बीपी के मरीजों की जांच करके मौके पर ही उन्हें दवाई दी गई।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनिवास ढहिनवाल ने बताया की टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी व आशा कार्यकर्ता घर -घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान कर रही हैं। निक्षय पोषण योजना के तहत छह हजार रुपये भी मरीज को दिए जाते हैं, दवाई आरंभ होते ही तीन हजार रुपये पहली किस्त के रूप में मरीज को दिए जाते हैं। इस दौरान सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सुरजीत सिवाच, डॉ. चंद्रपाल और स्वास्थ्य कर्मी अनूप रिवासा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौैजूद रहे। संवाद