नारनौल। महेंद्रगढ़ के मोहर सिंह की पुत्री निकिता चौहान ने 27 वें हरियाणा ओलंपिक स्टेट कराटे गेम्स में रजत पदक जीतकर परिवार के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
निकिता के कोच गौतम शर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता में निकिता ने ओपन आयुवर्ग में और-55 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए रजत पदक हासिल किया। निकिता ने जीत का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया। संवाद