फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में निकिता ने मारी बाजी

Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। भारत का संविधान विषय पर खंड स्तरीय निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में हुआ। कार्यक्रम के आयोजक व नोडल अधिकारी विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा हमारा संविधान हमारे जीवन तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की छात्र निकिता, दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्याना की काजल तथा तीसरे स्थान पर राजकीय उच्च विद्यालय छितरोली की प्रिया रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रावमावि दौगड़ा अहीर के योगेश कुमार, द्वितीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धनौंदा की दिव्या व राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना की नीतू तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धनोंदा की संजू व मनीषा दूसरे स्थान पर दौगड़ा अहीर के अनु व मुस्कान तथा तीसरे स्थान पर रावमावि करीरा के सागर व अजय कुमार रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका में अनिता कुमारी, राजबाला तथा शालिनी प्रधान रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें