फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मार्केट कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

Sun, 16 Nov 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 07कार्यक्रम को संबोधित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। डीपीआरओ
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की मौजूदगी में शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपना पदभार संभाला। यहां चेयरमैन दिनेश जैलदार और वाइस चेयरमैन राधेश्याम गोयल ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नई टीम पारदर्शिता व तत्परता के साथ मंडी के विकास को नई दिशा देगी। साथ ही अटेली और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन, अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना, लैब सुविधाओं का विस्तार, इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने और डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शहरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपनी नजदीक की संस्थाओं में ही ले सकें। समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को नई अनाज मंडी, नारनौल में आयोजित होने वाले महाराजा शूर सैनी जयंती का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर है और जनसहभागिता इसे और विशेष बनाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोसली के विधायक अनिल यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एसएमओ डॉ. विजय, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व नपा चेयरमैन संजय गोयल सहित कई सामाजिक संगठन, किसान प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें