फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक की नई ट्रैफिक लाइट बनी मुसीबत, एंबुलेंस को भी करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 07 Jul 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10सोलाराम, सिंघाना रोड
विज्ञापन
नारनौल। शहर के व्यस्त महावीर चौक पर हाल ही में लगी ट्रैफिक लाइट राहत की जगह मुसीबत का कारण साबित हो रही है। इस चौक पर अगर आप लाल बत्ती के कारण रुके हैं और आपको बाए तरफ मुड़ना है तो आपको ग्रीन सिग्नल का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लाल बत्ती होने पर लोग जान बूझकर अपना वाहन बाएं तरफ मोड़ देते हैं जिससे जाम लग जाता है। ऐसे में अगर गंभीर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस निकलना चाहे तो उसे भी ग्रीन सिग्नल का इंतजार करना पड़ेगा।
महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रोड की ओर जाने के लिए बाएं तरफ रास्ता दिया गया है लेकिन शेष तीनों ओर ऐसा कोई विकल्प मौजूद नहीं है जिससे कि वाहन चालक लाल बत्ती के दौरान बाएं तरफ जाना चाहे तो तो वह सफल नहीं हो सकता।
विज्ञापन

यातायात पुलिस का कहना है दुकानदारों के बाहर तक किए गए अतिक्रमण के कारण भी समस्या आ रही है। मैनपावर की कमी के चलते भी यह समस्या बनी हुई है।

ये हैं नियम
आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस व अन्य वाहन जो बाएं मुड़ना चाहते हैं उन्हें सीधी दिशा या दाएं तरफ जाने वाली गाड़ियों के साथ रुकने की आवश्यकता नहीं होती। इससे यात्रा का समय घटता है और ईंधन की बचत होती है। लगातार बाएं मुड़ने की सुविधा होने से चौराहों पर गाड़ियों का दबाव कम हो जाता है, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनती। यह सुविधा एक निरंतर यातायात प्रवाह बनाए रखने में मदद करती है।

-दिन में कई बार महावीर चौक से गुजरना होता है, लेकिन हर बार बाएं तरफ मुड़ने के लिए ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार करना पड़ता है। लोग नियमों का पालन नहीं करना चाहते और जल्दी जाने के चक्कर में बाएं तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहन रोककर खड़े हो जाते हैं।-सोलाराम, सिंघाना रोड।

-महावीर चौक से नगर परिषद की तरफ मुड़ने के लिए लाइन में फंसे रहते हैं। लोगों से बाईं लाइन खाली करने की बात कहने पर लोग अपने वाहन नहीं हटाते। यातायात पुलिस को प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि यातायात संचालन सुगम बन सके।-संजय कुमार, ऑटो चालक, हाउसिंग बोर्ड।

-लोगों की ओर से यातायात नियमों का पालन नहीं करने, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने और सड़क पर दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण करने के कारण महावीर चौक पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।-रतन लाल, दया नगर।

-ग्रामीण रूट पर ऑटो चलाता हूं, जितना समय गांव से शहर तक पहुंचने में लगता है उसका आधा समय तो बस स्टैंड से होंडा चौक पहुंचने में लग जाता है।-नरेश कुमार, गोद बलाहा।

वर्जन

सड़क के किनारे वाहन पार्क करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास रहता है। सभी प्रमुख चौक पर 2-2 और महावीर चौक पर 6 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।-भगत सिंह, यातायात प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें