फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में नई ट्रेड सेमी कंडक्टर ट्रेड शुरू, अभी तक कोई दाखिला नहीं

विज्ञापन
फोटो संख्या:66-राजकीय  औद्योगिक  प्र​शिक्षण संस्थान  महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महेंद्रगढ़ में इस सत्र में नई ट्रेड ''''सेमी कंडक्टर'''' का कोर्स शुरू किया गया है। हालांकि, अब तक इस ट्रेड में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। साथ ही, इस ट्रेड से संबंधित कोई प्रशिक्षक भी नियुक्त नहीं किया गया है, जिससे पढ़ाई शुरू करना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का कहना है कि इस ट्रेड में केवल वही विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं जिन्होंने 12वीं परीक्षा में मेडिकल या नॉन-मेडिकल स्ट्रीम से उत्तीर्ण किया है। सेमी कंडक्टर ट्रेड की भविष्य में उच्च मांग को देखते हुए विभाग ने महेंद्रगढ़ में इसे शुरू किया है। इस ट्रेड के विद्यार्थी भविष्य में इलेक्ट्रिकल वाहनों के पुर्ज़े, कंप्यूटर, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग होने वाली छोटी चिप्स बनाने में प्रशिक्षित होंगे। ये चिप्स इलेक्ट्रिक करंट के प्रवाह को नियंत्रित करती हैं। इस ट्रेड में कुल 24 सीटें हैं और कोर्स अवधि एक वर्ष की है।

- वर्जन:
विभाग की ओर से नए सत्र में सेमी कंडक्टर का कोर्स शुरू किया गया है। इस कोर्स के लिए 12वीं में मेडिकल व नॉन मेडिकल में परीक्षा उत्तीर्ण की होना जरूरी है। इस ट्रेड का भविष्य में कंपनियों में अधिक मांग है। 30 सितंबर तक दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप, इंचार्ज, आईटीआई महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें