फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मंजिला होगा नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
new hospital - फोटो : Narnol
विज्ञापन
शहर में 100 बेड वाले नागरिक अस्पताल के निर्माण के ड्राइंग का काम पूरा हो गया है। अस्पताल की सात मंजिला इमारत में चार ऑपरेशन थियेटर, कैथलोजी लैब तथा आईसीयू की सुविधा भी होगी। मरीजों को लाने- ले जाने के लिए लिफ्ट, रैंप तथा सीढ़ियां भी होंगी। पीडब्ल्यूडी के बीएंडआर विभाग ने भवन का ड्राइंग बना बनाकर भेज दिया है। अब शासन ने अनुमति मिलने के बाद से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया में दो से तीन महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सितंबर माह में 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया था। जिसके लिए 112 करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग के खाते में डाल दिए थे। हालांकि आचार संहिता लग जाने की वजह से कार्रवाई नहीं हुई थी। कुछ दिन पहले ही अस्पताल का आर्चिटेक्ट ड्राइंग बनकर आई है। सरकार की ओर से अप्रूवल आने के बाद पुराने भवन को तोड़कर पूरा भवन बनाया जाएगा।
ये रहेंगी विभिन्न तलों पर सुविधा
अस्पताल के जमीनी तल पर 10 ओपीडी फॉर्मेसी कमरे होंगे। प्रथम तल पर चार ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू सुविधा होगी। इनके साथ ही सात बैड भी होंगे। इसी तल में दो कमरे तथा एक स्टोर भी होगा। द्वितीय तल पर कैथलोजी लैब, ब्लड बैंक, डॉक्टर ड्यूटी रूम तथा आठ बैड होंगे। तीसरे, चौथे तथा पांचवें तल पर चार-चार हॉल होंगे जिनमें 33-33 बैड होंगे। छटे तल पर डॉक्टर का मीटिंग हॉल, डॉक्टर ड्यूटी रूम तथा पेंटरी की सुविधा होगी जहां पर चिकित्सक एवं स्टाफ खाना आदि खा सकेंगे। मरीजों के लिए अस्पताल में लिफ्ट सुविधा भी होगी। अस्पताल में चार लिफ्ट, दो सीढ़ी तथा दो रैंप होंगे। बेसमेंट से लेकर छठी मंजिल तक लिफ्ट होगी।
विज्ञापन

अस्पताल में रहेंगी आधुनिक मशीनें: अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन, वेंटीलेटर, डायलिसिस, ईसीजी मशीनों की खरीद के लिए खर्च की जा सकती है। इसके अलावा अस्पताल की अन्य सुविधाओं पर भी पैसे खर्चकिए जाएंगे। अस्पताल के अंदर ब्लड बैंक की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सक भी होंगे। सरकार की ओर से 108 विभिन्न पदों की स्वीकृति भी आ चुकी है। 2 एसएमओ, दो डिप्टी सुपरिडेंट, एक सीनियर डेंटल सर्जन, एक डेंटल सर्जन, 40 एमओ सहित 46 चिकित्सककों का स्टाफ होगा। नई पोस्टम में बाल रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक्स, एनिस्थिया, सर्जवन आदि विशेषज्ञ होंगे।
छह लाख लोगों को मिलेगा फायदा : महेंद्रगढ़ के 25 किलोमीटर के सर्कल में एक भी बड़ा अस्पताल नहीं है। इसलिए आसपास के मरीज इसी अस्पताल में आते हैं लेकिन वर्तमान में अस्पताल में सुविधा नहीं होने पर यहां के मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। गंभीर मरीजों को गुरुग्राम, रोहतक, जयपुर रेफर किया जाता। इसके अलावा शुगर के मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा भी नहीं है। अस्पताल अपग्रेड होने के बाद ये सभी सुविधा यहां उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के छह लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
आवंटित राशि का फिर से होगा मूल्यांकन
जेई विनय कुमार ने बताया कि अस्पताल भवन की राशि को रिवाइज किया जाएगा। पहले सरकार ने अस्पताल भवन के लिए 1783.98लाख रुपये में मंजूर किया था। इसी बजट में इलेक्ट्रिकल और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का बजट शामिल था। परंतु रफ अस्टिमेट बनाया गया तो अकेले बिल्डिंग का बजट 19 करोड़ रुपये का बना है। लगभग 24 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर दोबारा भेजा गय है। इसकी मंजूरी के लिए एक या दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें