नारनौल। भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श के पश्चात भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
इसमें यतेंद्र राव, मंजीत, नौरंग सिंह राजपूत, अमित भारद्वाज, किशन लाल सैनी व डिंपल जांगड़ा को जिला उपाध्यक्ष, अमित मिश्रा, भवानी सिंह राजपूत को जिला महामंत्री, मुकेश शर्मा, हवा सिंह गुर्जर, प्रदीप गौड़, मोहनलाल शर्मा, अनिल यादव, सुरेश पटीकरा व नीलम कुमारी को सचिव, विकास अग्रवाल को जिला मीडिया प्रमुख, एडवोकेट राकेश यादव को सोशल मीडिया प्रमुख, संदीप यादव को कोषाध्यक्ष, आनंद मेहता को जिला आईटी प्रमुख, संजय अमन को कार्यालय सचिव, पवन कुमार को सह कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नई टीम का गठन किया गया है।