फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से झज्जर के लिए नई बस शुरू, यात्रियों को होगा फायदा

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी झज्जर डिपो की बस--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन विभाग झज्जर की ओर से महेंद्रगढ़ से झज्जर के लिए नई बस शुरू हुई है। इससे से क्षेत्र के यात्रियों को फायदा होगा। यात्रियों की मांग के अनुसार बस का संचालन किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि यात्रियों को सुबह 10 बजे के बाद झज्जर के लिए बस नहीं मिल रही थी और इसके चलते उन्हें वाया रास्तों से झज्जर पहुंचना पड़ रहा था। यात्रियों की ओर से भी काफी दिनों से इस समय बस संचालन की मांग की जा रही थी।
विभाग की ओर से अब प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए झज्जर तक जाएगी। अब महेंद्रगढ़ से झज्जर के लिए दाे बस सेवा हो गई है।
विज्ञापन

पहली बस सेवा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 10 बजे झज्जर के लिए रवाना होगी जो कनीना, कारोली मोड़, बहु झोलरी, मातनहेल, छुछुकवास होते हुए 12:30 बजे झज्जर पहुंचेगी।
वहीं, यह बस सेवा 2:30 बजे झज्जर से रवाना होकर करीब पांच बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। जो रात्री ठहराव महेंद्रगढ़ में करेंगी। वहीं दूसरी बस सेवा झज्जर से सुबह 10 बजे रवाना होगी जो छुछकवास, मातनहेल, बहुझोलरी, कारोली मोड, कनीना होते हुए दोपहर एक बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी।
महेंद्रगढ़ से दोपहर 1:30 बजे बस झज्जर के लिए रवाना होगी। जो उपरोक्त गांवों से होते 3:45 बजे झज्जर पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से महेंद्रगढ़ व झज्जर के विभिन्न ग्रामीणों व यात्रियों को फायदा होगा।
क्षेत्र के यात्रियों की ओर से लंबे समय से इस रूट पर दोपहर के समय बस की मांग की जा रही थी। सुबह 10 बजे झज्जर के लिए बस सेवा के बाद कोई बस सेवा नहीं थी। दोपहर के बाद झज्जर जाने के लिए सीधी बस की कमी रहती थी। इस वजह से यात्रियों को निजी वाहनों को सहारा लेकर जाना पड़ता था।
-
वर्जन:
राज्य परिवहन विभाग की ओर से झज्जर से महेंद्रगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यात्रियों की ओर से बार-बार मांग उठाई जा रही थी। मांग के अनुसार बस सेवा शुरू की गई है। झज्जर के लिए सुबह दस बजे के बाद दोपहर 1:30 बजे रवाना होती है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें