फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में 20 बेड के नए वार्ड का शुभारंभ, मरीजों को राहत

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- नागरिक अस्पताल में नर्सिंग अ​धिकारियों से  बातचीत करते विधायक कंवर  सिंह यादव--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 20 बेड के प्री-फेब्रिकेटेड नए वार्ड का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन विधायक कंवर सिंह यादव ने किया। इससे अस्पताल में बेडों की कमी कुछ हद तक दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नए अस्पताल भवन के बनने में समय लगेगा, इसलिए यह अस्थायी वार्ड एक अच्छा विकल्प है। उन्होंने एसएमओ जयप्रकाश के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी और भीड़ की समस्या कम होगी। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को बेड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
एसएमओ जयप्रकाश ने बताया कि पहले अस्पताल में केवल 30 बेड की व्यवस्था थी लेकिन अब 20 नए बेड जुड़ने से सुविधा बढ़ेगी। प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा दी गई है जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह वार्ड इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड में एसी, बाथरूम और कंप्यूटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मरीजों की निगरानी और देखभाल के लिए अलग से स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इससे दुर्घटना और गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा।
एसएमओ ने बताया कि अस्पताल में बढ़ती भीड़ और मरीजों के दबाव को देखते हुए यह कदम जरूरी था। अब आपातकालीन कक्ष पर भी भार कम होगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुचारू रूप से चलेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कई डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने इस नए वार्ड को मरीजों के लिए राहतकारी कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें