सतनाली। बिजली विभाग का सब डिविजन बनने के बाद से विभाग में कर्मचारियों को टोटा बना हुआ है। इसके अलावा विभाग तीन साल से किराये के भवन में चल रहा है। सतनाली सब डिविजन में कुल 107 पद स्वीकृत है उनमें से भी 83 पद खाली पड़े है। केवल 24 पदों पर स्थायी कर्मचारी काम कर रहे हैं। विभाग ने स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए 67 पदों पर डीसी रेट के कर्मचारी लगाए हुए हैं। डीसी रेट कर्मचारी लगाए जाने के बाद भी स्टाफ पूरा नहीं हुआ है। इनमें से एएलएम के 34 पद स्वीकृत है वो भी पद खाली है। इसे अलावा यूडीसी के चार व एलडीसी के तीन पद खाली पड़े है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द जल्द से कर्मचारियों के रिक्त पद सरकार द्वारा भरे जाने चाहिए ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पडे़।
जब सब डिविजन बनने से पहले ही कर्मचारियों की संख्या काफी सही थी लेकिन सब डिविजन बनने बाद कर्मचारियों की सही से व्यवस्था नहीं हो पाई है। सरकार को जल्द से जल्द पद को भरा जाना चाहिए।
-सवाई सिंह राठौड़।
सरकार को आम जनता की परेशानी को समझना चाहिए और यदि कर्मचारियों की जब तक स्थाई नियुक्ति नहीं होती है तब तक कोई अस्थाई तौर पर कर्मचारियों को नियुक्ति करना चाहिए ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पडे़।
- कृष्ण सिंह शेखावत।
बिजली कर्मचारी न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम ने इस को सब डिविजन घोषित किया हुआ है। लेकिन अभी तक यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है। विभाग जल्द से जल्द कर्मचारियों की नियुक्ति करें।
-विजय कौशिक, सतनाली।
उपभोक्ताओं को अपने कार्य के लिए महेंद्रगढ़ कार्यालय में जाना पड़ रहा है जबकि बिजली विभाग का सब डिविजन कार्यालय खुला हुआ है लेकिन यहां पर कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों के कार्य पूरे नहीं हो पाते। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
-संतु शेखावत पूर्व सतनाली
ये रही कर्मचारियों की स्थिति
पद स्वीकृत भरी खाली
एसडीओ 01 01 00
जेई-1 01 00 01
जेई-एफ 04 02 02
एएफएम 06 03 03
एलएम 20 11 09
एएलएम 34 41(डीसी रेट) 34
एसएसए 06 02 04
एएसएसए 06 00 06
एसए 18 03+24(डीसी रेट) 15
सीए 01 01 00
यूडीसी 04 00 04
एलडीसी बी 06 03 03
मैने मई माह में पदभार संभाला है अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं है। अभी संज्ञान में आया है। अब तुरंत उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर स्वीकृत पदों को भरवाया जाएगा।
-हनुमान, एसडीओ, सतनाली।