फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहीरवाल की सियासत पर नकारात्मकता का कब्जा : डॉ. अभय यादव

विज्ञापन
फोटो 4सम्मान समारोह में मौजूद पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव।स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के पूर्व विधायक और पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि अहीरवाल की राजनीति इस समय नकारात्मकता के दौर से गुजर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े नेता व्यक्तिगत अहंकार की संतुष्टि के लिए क्षेत्र की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को जानबूझकर पीछे धकेल रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. यादव रविवार को राजस्थान सीमा के निकट आयोजित एक सम्मान समारोह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के लोगों की ओर से भूजल रिचार्ज के क्षेत्र में उनके योगदान के सम्मान में आयोजित किया गया था।
उन्होंने बताया कि जब हरियाणा के जोहड़ों, तालाबों और कृष्णावती नदी में वर्षा ऋतु के दौरान नहरी पानी भरा गया तो इसका लाभ राजस्थान के गांवों को भी मिला। उन्होंने कहा कि पानी और हवा राजनीतिक सीमाओं से परे होते हैं और सभी को समान रूप से लाभ पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

समारोह में भारी जनसमूह उमड़ा जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। करीब तीन किलोमीटर लंबे काफिले के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया और रास्ते में कई जगह फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।
डॉ. यादव ने कहा कि जहां देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, वहीं अहीरवाल के कुछ नेता ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में लाई गई कई योजनाओं को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें