महेंद्रगढ़। जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अब तक नहीं पहुंच पाई हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यही स्थिति शहर के बाजार में भी देखने को मिल रही है जहां बुक डिपो पर भी अधिकांश कक्षाओं की किताबों का अभाव है।
बुक डिपो पर केवल कक्षा छह की कुछ किताबें ही उपलब्ध हैं जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, चित्रकला और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं जबकि विज्ञान विषय की किताब अभी तक नहीं आई है। वहीं प्राथमिक कक्षाओं सहित 7वीं से 12वीं कक्षा तक की अधिकांश किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं हैं।
स्थानीय दुकानदारों महेंद्र सिंह और राजपाल शर्मा का कहना है कि किताबों की आपूर्ति में देरी हो रही है और अधिकारियों की ओर से 15 अप्रैल तक विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार कुछ कक्षाओं के पाठ्यक्रम में बदलाव होने के कारण भी किताबों की सप्लाई प्रभावित हुई है।
वहीं अभिभावकों और छात्रों का कहना है कि स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है लेकिन किताबें न मिलने से परेशानी हो रही है। सुनील, सुमित, प्रमिला और बनारसी देवी सहित अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
बॉक्स
केवल पुराने वर्ष की कुछ किताबें बची हैं। पाठ्यक्रम बदलाव के कारण किताबों की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसी माह के अंत तक किताबें बाजार में उपलब्ध हो पाएंगी।
-राजपाल शर्मा, डिपो संचालक
बॉक्स
डिपो पर एनसीईआरटी की कक्षा छठी की विज्ञान विषय के अलावा सभी विषयों की किताबें आ चुकी हैं लेकिन अन्य कक्षाओं की किताबें नहीं आई हैं।
-महेंद्र सिंह, डिपो संचालक
वर्जन:
जिसे में किताबों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और शनिवार रात को ही कुछ प्राथमिक स्कूलों में किताबें पहुंची हैं। अब 15 अप्रैल तक सभी प्राथमिक स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी। इसके बाद कक्षाओं में वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
-विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:66- बालाजी चौक पर दुकान में रखी पुस्तकें---संवाद
फोटो संख्या:66- बालाजी चौक पर दुकान में रखी पुस्तकें---संवाद