नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल सीनियर विंग यूनिट 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी की अंडर ऑफिसर अनुष्का ने गोल्ड मेडल जीता। वह एक भारत श्रेष्ठ भारत है कैंप एनसीसी टीआरजी एकेडमी रोपड़ में आयोजित किया गया। प्रवक्ता डॉ. मीना कुमारी ने बताया कि शिविर का प्रारंभ कमांडिंग ऑफिसर जीएस मान द्वारा किया गया।
उन्होंने शिविर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में कैडेट्स को विस्तार से बताया एवं सभी का कैंप में स्वागत किया। हरियाणवी नृत्य में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। अनुष्का ने बताया कि कैंप में वह डेल्टा कंपनी सीनियर भी रही। इसके साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता में उन्होंने पूरे रोहतक ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया। अनुष्का ने बताया कि कैंप के दौरान उन्हें विरासत ए खालसा, अनंतपुरा साहेब गुरुद्वारा एवं भाखड़ा नंगल डम (हिमाचल प्रदेश) जैसी जगहों में घुमाने भी लेकर गए।
वहां पर विभिन्न विभिन्न स्टेट से अनेक कैडेट्स आए, जिनसे उन्होंने कई प्रकार की भाषाएं भी सीखी। कैंप के दौरान दो दिन क्लासेज भी चली, जिसमें होने वाली सभी क्रियाओं में अनुष्का ने भाग लिया। अंत में अनुष्का ने उनकी एनसीसी अधिकारी डॉ. मीना कुमारी, डॉ. भारत भूषण, 16 हरियाणा बटालियन के सभी पीआई स्टाफ एवं प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा एवं समस्त कालेज स्टाफ को धन्यवाद किया। उन्होंने उस पर विश्वास किया और उसे नेशनल जैसे कैंप में जाने का मौका दिया।