फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में होगी एनसीसी कैडेट्स की भर्ती

Tue, 26 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के खेल मैदान पर वर्ष 2025-26 के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती 28 अगस्त को प्रात: आठ बजे से शुरू होगी।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय नारनौल के सभी संकाय के विद्यार्थी दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचे। साथ ही वे दाखिला रशीद, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट की डिटेल लेकर आएं।
यह भर्ती राजकीय महाविद्यालय नारनौल के एनसीसी अधिकारी डॉ. सपना यादव और लेफ्टिनेंट डॉ भारत भूषण व 16 हरियाणा बटालियन के अधिकारियों के देख-रेख में की जाएगी। सबसे पहले फिजिकल होगा, उसके बाद मेडिकल फिर सभी छात्रों की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) करने के कई फायदे हैं, जिनमें सरकारी नौकरियों में छूट और विशेष अवसर, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्रवेश में लाभ, विभिन्न छात्रवृत्तियां और शिक्षा से संबंधित स्कॉलरशिप के अलावा अन्य फायदे शामिल हैं। एनसीसी सी सर्टिफिकेट धारी युवाओं को ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए सीधे एस बी इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें