महेंद्रगढ़। जिले में इस वर्ष अबतक कुल 652.8 एमएम बारिश हो चुकी है जो सामान्य से करीब 105 प्रतिशत अधिक है। जिले में 53 वर्ष पहले 12 अगस्त 1972 को एक ही दिन में 237.4 मिमी बारिश का रिकार्ड दर्ज है।
इसके बाद एक ही दिन में इतनी अधिक बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि सामान्य से अधिक बारिश के मामले में महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच चुका है। इस बरसाती सीजन में जिला प्रदेशभर में सामान्य से अधिक बारिश की श्रेणी में महेंद्रगढ़ पहले पायदान पर जरूर है लेकिन 53 साल का रिकार्ड ज्यों का त्यों बना हुआ है।
जिले में 12 अगस्त 1972 को 237.4, 18 अगस्त 2004 को 88.0, 23 अगस्त 1975 को 86.4, 23 अगस्त 1983 को 85.0, 04 अगस्त 1977 को 80.4, 13 अगस्त 1978 को 76.4, 04 अगस्त 1974 को 72.4 मिमी बारिश हुई थी।
04 अगस्त 1972 को 71.6, 29 अगस्त 1983 को 71.4 और 18 अगस्त 1976 को 68.4 मिमी बारिश हुई थी।