फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर बढ़ी फल-फूल की डिमांड

Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
फल और फूल की मांग बढ़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवरात्रों शनिवार से शुरू होते ही फल, फूल आदि की मांग भी बढ़ गई है। इससे फूल और फल भी महंगे हो गए हैं। वहीं बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रंग रोगन, फूल, फल व माता के नवरात्रों के सामान की दुकानों पर लगी हुई है। नवरात्र के अवसर पर फल व फूल आदि भी महंगे हो जाते हैं। इस बार भी डिमांड बढ़ने के साथ इनके दामों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


दस हजार पेटी सेब की हो रही खपत
फल विक्रेता यादराम ने बताया कि नवरात्रों पर सेब व केले की डिमांड काफी अधिक हो जाती है। नवरात्रों से पूर्व प्रतिदिन पांच हजार सेव की पेटियों की खपत होती थी, जोकि अब नवरात्रों में प्रतिदिन दस हजार सेव की पेटियों की खपत हो रही है। वहीं केले के 3 गोदामों पर केले की एक ही गाड़ी मंगवाई जा रही थी, लेकिन नवरात्रों पर प्रति गोदाम दो से तीन गाड़ियां मंगवाई जा रही है। इस प्रकार नवरात्रों में सेव व केले की डिमांड काफी बढ़ रही है। वर्तमान में सेव कीमत 80-100 रुपये किलो है। वहीं थोक में सेव 50-60 किलो के हिसाब से बिक रही है।

फूलों के बढ़ गए रेट, डिमांड भी ज्यादा
-फूल विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि नवरात्रों पर फूलों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसमें गेंदे के फूलों की अधिक डिमांड होती है, वहीं दीपावली पर गेंदे के साथ गुलाब के फूलों की मांग अधिक होती है। बाजार में गेंदे के फूल 30 से 40 रुपये किलो तथा गुलाब के फूल 90-100 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे है। दीपावली पर फूलों की कीमत दोगुना हो जाती है।
विज्ञापन


पहले के मुकाबले पेंट के खरीददार कम
पेंट विक्रेता हरीश बंसल ने बताया कि पहले के मुकाबले अबकी बार लोग पेंट की खरीददारी कम ही कर रहे है। वहीं पिछली बार से अबकी बार पेंट के दामों में भी गिरावट आई है। लोग एशियन, बर्जर, पेंटस व शालीमार क्वालिटी के पेंट खरीद रहे है। इस बार अन्य पेंट व डिस्टंबर की बजाय लोग प्लास्टिक पेंट लेना अधिक पसंद कर रहे है, क्योंकि प्लास्टिक पेंट अन्य पेंट के मुकाबले अधिक दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें