फोटो नंबर-23खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। स्त्रोत-संस्थान
नारनौल। गुरु द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी किरारोद के प्रांगण में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन नगर परिषद भारती सैनी रहीं, जबकि अध्यक्षता एईओ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र ने की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्राचार्य नेतराम सैनी ने बताया कि इस जिला स्तरीय खेलों में अंडर 19, अंडर 17 व अंडर 14 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों की टीम कैरम, जिम्नास्टिक , फेंसिंग, नेटबॉल, योगा एवं चैस के खेलों में भाग ले रहे हैं।
प्रारंभिक नेटबॉल मैच में अंडर 19 में नवज्ञान ज्योति स्कूल मांदी ने यूरेका स्कूल नारनौल को हराया, माता मरियम स्कूल ने यदुवंशी पटीकरा को हराया, अंडर 17 में भारती पब्लिक स्कूल ने नवज्ञान ज्योति स्कूल मांदी और अंडर 14 में माता मरियम ने भारती पब्लिक स्कूल नारनौल को हराया। इस अवसर पर कुसुम निर्मल, रितु शर्मा, मुकेश कुमार, सरोज कुमारी, सुमंत कुमार, कुलदीप, अरविंद, पुष्पेंद्र, विक्रम, संदीप यादव, पृथ्वी सिंह व वीणा आदि उपस्थित थे।