फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री के निजी सचिव नवीन कौशिक अब मुख्यमंत्री के होंगे निजी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के निजी सचिव रहे नवीन कौशिक अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव रहेंगे। बुधवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नवीन कौशिक गांव पुर, तहसील बवानी खेड़ा जिला भिवानी निवासी है। वो पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के लगभग सात वर्ष तक निजी सचिव रहे हैं। बुधवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव के आदेश जारी किए हैं। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि नवीन ईमानदारी एवं मेहनती है और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करता है। उसने मेरे पास सात से आठ वर्ष तक बतौर निजी सचिव काम किया है। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव अमित भारद्वाज पाली, गौतम शर्मा, नवीन शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुशील शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें