फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति सेवा भी जरूरी : केसी मीणा

Sun, 21 Sep 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पौधरोपण करते वन अ​धिकारी व  महाविद्यालय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को पौधरोपण किया गया। मुख्यातिथि कैलाशचंद मीणा हरियाणा वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि केसी मीणा ने कहा सेवा केवल मानवता तक सीमित नहीं है, यह प्रकृति की रक्षा में भी निहित है। जब आप एक पौधा लगाते हैं, तो आप न केवल ऑक्सीजन का स्रोत बनाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी तैयार करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सेवा का सर्वोत्तम रूप बताया और पौध रोपण को जीवन शैली में शामिल करने का आह्वान किया।
डॉ. मक्खन सिंह ने पौधों के वैज्ञानिक महत्व, पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका तथा स्थानीय प्रजातियों के चयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुणों और देखभाल के तरीकों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा सेवा पखवाड़ा के तहत यह गतिविधि छात्राओं को सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरणीय चेतना से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें