फोटो 13भाजपा की भोजावास मंडल की बैठक दौरान उपस्थित कार्यकर्ता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। खंड के गांव मुंडियाखेड़ा में रविवार को भोजावास मंडल की कार्यकारिणी की बैठक हुई। मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव थे।
यतेंद्र राव ने कार्यकर्ता निर्माण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने और उस पर अमल करने, सरकार की जनहित की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने पर बल दिया। पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा कि भारत 2047 तक महाशक्ति बन जाएगा। उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम है।
वरिष्ठ नेता राजेंद्र लांबा ने पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों एवं विकास योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। इस मौके पर भोजावास मंडल के अध्यक्ष हरपाल यादव, धर्मवीर ककराला, दिनेश दौंगड़ा, जिला कोषाध्यक्ष पवनदेव, बाबूलाल मुंडियाखेड़ा, सनोज भोजावास, अभय सिंह मानपुरा, सुशील ढाणा, विक्रम रामबास, उमेद इसराना आदि मौजूद रहे।