फोटो संख्या:69- भगवान परशुराम भवन में नवनियुक्त ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश चंद वैद्य को सम्मा
महेंद्रगढ़। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ में नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य, उप प्रधान रमेश शर्मा और चुने गए 39 कॉलेजियम सदस्य का शपथ ग्रहण समारोह परशुराम भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुकेश दीवान रहे। विशिष्ट अतिथि योगेश शास्त्री, कैलाश शास्त्री पंचायत समिति सदस्य रहे। सभी कॉलेजियम सदस्य, प्रधान आदि को प्रमाण पत्र सुकेश दीवान ने दिए। उन्होंने भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए समाज को कोशिश करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के दानवीरों को आगे बढ़कर इस कार्य को करवाना चाहिए।
योगेश शास्त्री ने कहा कि पढ़ाई के दम पर ही उन्नति कर सकते हैं। समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाए। यदि संसाधनों की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए समाज सहयोग करें। प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने बताया कि आने समय में ब्राह्मण सभा विकास कार्य करवाए जाएंगे। ब्राह्मण सभा की जमीन खरीदने के काम को प्राथमिकता दी जाएगी। समाज में एकता, समाज गरीब लड़कों एवं लड़कियों की आर्थिक मदद की जाएगी।
इस मौके पर सुरेश शर्मा कनीना, रमेश शर्मा जाट, सतीश लाटा, नरेश शर्मा सह सचिव, नरेश जाटवास सचिव, नरेश नांगलमाला, हनुमान गढ़ी, राजकुमार बसई, परमानंद झगड़ौली, मधुकर वशिष्ठ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।