फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया

Fri, 27 Sep 2024 05:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- आदर्श कॉलोनी  महेंद्रगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान झूमतीं महिलाएं--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हिंदू हाई स्कूल के सामने शिबी हाउस आदर्श कॉलोनी में वीरवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथाव्यास गोपेश महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के अंतर्गत माखन चोर, मटकी फोड़, पूतना वध, तृणावर्त वध, ऊखल बंधन, कालिया नाग मर्दन, श्री गोवर्धन पूजा एवं इंद्र के मान मर्दन की कथा का वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी चिटली अंगुली पर उठाकर भयंकर मूसलाधार वर्षा से सभी भक्तों की रक्षा की। इस अवसर पर अनिल कुमार, महेंद्र, अशोक, राजेश गुप्ता, गौरव, भारत खुराना, संजय, मनोज मोदी, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें