फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शैक्षिक, औद्योगिक अवसर साक्षा करेंगे हकेंवि व ओपीए

Fri, 27 Sep 2024 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्रण और पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग और ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ओपीए) लुधियाना ने वीरवार को अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीकरण किया।
विज्ञापन

यह नवीनीकृत साझेदारी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शैक्षिक और औद्योगिक अवसरों को संयुक्त रूप से बढ़ाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। समझौता ज्ञापन पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने व ओपीए की ओर से महासचिव प्रो. कमल मोहन चोपड़ा ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि समझौता ज्ञापन का उद्देश्य नवीनतम तकनीकों में सहयोग को बढ़ावा देना, औद्योगिक प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करना और अनुसंधान पहलों को साझा करना है। यह साझेदारी पाठ्यक्रम सुधार, उद्योग भ्रमण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, विशेषज्ञ व्याख्यान और संकाय विकास कार्यक्रमों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग के रुझानों और मांगों के साथ तालमेल करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रो. कमल मोहन चोपड़ा ने मुद्रण और पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और प्रिंटिंग उद्योग में हो रहे बदलावों की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए समझौता ज्ञापन के तहत प्रदान किए गए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें