फोटो संख्या:80- आदर्श कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गोपेश महाराज को सम्मानित
महेंद्रगढ़। हिंदू हाई स्कूल के सामने शिबी हाउस आदर्श कॉलोनी शुक्रवार को श्रीमद् भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई गई। कार्यक्रम के यजमान राकेश निंभेहडिया रहे।
कथाव्यास गोपेश महाराज ने भगवान श्री कृष्ण- रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। इस अवसर पर बसंत गोयल, सुभाष, राजेंद्र, राजदीप, शिव शंकर अग्रवाल, सुमित मेहता, किरोड़ीमल, झाबरमल शर्मा, नितिन राजस्थानी, पवन भारद्वाज, मनोज जयपुरिया, अजय सराफ, किरोड़ी बसई वाले, राकेश आदि मौजूद रहे।