फोटो 19 शहर के बास मोहल्ले में टीबी के बारे में जागरूक करते टीम।स्त्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। रेडक्रॉस की तरफ से शहर के बास मोहल्ले में कैंप लगाकर क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने बताया कि उपायुक्त, महासचिव और सचिव के मार्गदर्शन में लगातार कैंप लगाकर टीबी के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए आमजन को जागरूक होना पड़ेगा। अगर उनके आसपास किसी भी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो उन्हें टीबी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। अगर समय पर उपचार शुरू नहीं करवाया गया तो परिवार के साथ-साथ अन्य लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीबी अस्पताल में ऐसे मरीजों की जांच से लेकर उपचार तक निशुल्क किया जाता है। इस दौरान मोहल्लावासियों को टीम ने आसपास जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलाई।