फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर थाना अगले सप्ताह तक महेंद्रगढ़ में होगा स्थानांतरित ः एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने सोमवार को महेंद्रगढ़ में सदर थाने के नए भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन को जल्द ही तैयार किया जाए। एक सप्ताह में गांव पाली में बनाए गए सदर थाना को सिटी थाना के पास ही स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को महेंद्रगढ़ थाना पहुंचे। यहां लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। सोमवार को एसपी चंद्रमोहन 15 लोगों की शिकायत सुनीं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना, सिटी थाना के एसएचओ, जांच अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें निर्देश दिए कि रात के समय गश्त को बढ़ाएं। जरूरत के अनुसार नाके लगाए जाएं। गांवों में ठीकरी पहरे की संख्या में विस्तार कराएं। किसी भी शिकायत को पेंडिंग में न डालें। बाद में एसपी ने सदर थाना के लिए प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया।
सदर थाना पाली को सिटी थाना के पास के भवन में ही स्थानांतरित किया जाएगा। जो जल्द ही पाली गांव से थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिफ्ट किया जाएगा। एसपी ने भवन के आसपास साफ सफाई के निर्देश दिए। थाने के लिए अलग गेट खोलने के बारे में भी रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें