फोटो नंबर- 13संजय मान, मोहल्ला- संघीवाड़ा
नारनौल। हाल ही में शहर की 13 कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया है जबकि 17 अन्य कॉलोनियों को अप्रूवल मिलने की प्रक्रिया जारी है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरामणा ने बताया कि नई टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत पुरानी बनी कॉलोनी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और नई कॉलोनी को अप्रूव के लिए सभी नियमों की पालना करना अनिवार्य है।
स्कीम के तहत न्यूनतम जमीन, चौड़ी सड़कें, पार्क के लिए जगह, सोलर स्ट्रीट लाइट, जल संरक्षण और सीवरेज व्यवस्था जैसी सुविधाओं को जरूरी किया गया है। वहीं, बिल्डरों और आम लोगों का मानना है कि नए नियमों से विकास तो बेहतर होगा लेकिन जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी और अप्रूवल प्रक्रिया में देरी जैसी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।
-
शहर में अभी ज्यादातर कॉलोनियां 2 से 3 एकड़ में कट रही थीं। नई स्कीम से अब बड़ी कॉलोनियों का निर्माण हो सकता। इससे अवैध कॉलोनी पर भी रोक लगेगी लेकिन साथ ही जमीन के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं जिसका सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ेगा।
-संदीप संघी, बिल्डर, मोहल्ला रेवाड़ी रोड
स्कीम योजना के साथ कॉलोनियों को अप्रूव करने की प्रक्रिया को भी सुगम बनाना चाहिए। फीस जमा करवाने के बाद भी कॉलोनी को अप्रूव करने में लंबा समय लग जाता है। वहीं अप्रूव होने के बाद भी सालों तक कॉलोनियों में सीवर व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना रहता है।
-संजय मान, मोहल्ला संघीवाड़ा