फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की आबोहवा फिर खराब, 215 पहुंचा एक्यूआई

Sun, 02 Nov 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नारनौल। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी शुरू हो गई है जिससे लोगों की आंखों में जलन होने लगी है। शनिवार को नारनौल का एक्यूआई 215 दर्ज किया गया। तीन चार दिन पहले एक्यूआई 100 से भी नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच नवंबर तक बादलवाही होने की संभावना जताई है लेकिन बारिश की गतिविधि नदारद रहने की बात कही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अब उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में तीन नवंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के उत्तरी हिस्से में 4-5 नवंबर के दौरान हल्का मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

आगे कोई मौसम प्रणाली का असर न होने से दिन का मौसम सुखद रहने की संभावना है, जबकि रात के समय उत्तरी हवाओं से रातें सर्द हो जाएंगी।उन्होंने बताया कि नवंबर में बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन

हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में नवंबर के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जिसका कुछ प्रभाव इस क्षेत्र पर भी पड़ सकता है लेकिन फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें