फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में नारनौल की हवा खराब, महेंद्रगढ़ बेहतर

विज्ञापन
फोटो नंबर-17मानचित्र में दर्शाया गया प्रदूषण।
विज्ञापन
नारनौल। जिले में प्रदूषण का स्तर दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में धान की फसल नहीं होने के कारण पराली जलाने के मामले भी नहीं है। लेकिन दिवाली के बाद लगातार एक्यूआई के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिवाली से पहले एक्यूआई स्तर 100 से 150 के बीच बना हुआ था। अब रविवार से प्रदूषण स्तर 200 के पार पहुंच गया है। सोमवार को औसत एक्यूआई 236 रहा।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले तक पछुआ हवा चलने के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषित कण पूर्वी और उत्तरी जिलों की तरफ जा रहे थे, लेकिन दक्षिण पूर्वी हवा के चलने से प्रदूषित हवा पड़ोसी देश पाकिस्तान, पंजाब और पंजाब से सटे जिलों से क्षेत्र की तरफ आ रही है। इस कारण क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।

सुबह के समय हो रहा सर्दी का अहसास
सामान्य तौर पर शरद पूर्णिमा से सर्दी का आगमन हो जाता है, लेकिन बीते अक्तूबर में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी बनी रही। वहीं, सुबह और रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई। नवंबर के पहले सोमवार की सुबह ने क्षेत्र के लोगों को गुलाबी हल्की ठंड का अहसास करवाया। सोमवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान क्रमश: 32.0 व 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.5 व 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभावना है कि आगामी दिनों में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी और क्षेत्र में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को यह रहा जिले में एक्यूआई का स्तर
ब्लाॅक एक्यूआई स्तर
नारनौल 236
अटेली 218
महेंद्रगढ़ 215
नांगल चौधरी 225

वर्जन:
दिवाली पर्व पर आतिशबाजी और दक्षिण पूर्वी हवा के कारण क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। आगामी कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ सकता है। क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिस कारण सुबह ठंड का अहसास हो रहा है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन

-डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें