फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह दशक में बदला नारनौल का स्वाद और अंदाज

विज्ञापन
फोटो नंबर-25महानंद शर्मा। मौहल्ला भाटवाङा
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान की सीमा से सटा दक्षिणी हरियाणा का ऐतिहासिक नगर महेंद्रगढ़ अपनी सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और देशज जीवनशैली के लिए जाना जाता रहा है। यहां की बोली में अहीरवाल की मिठास, पहनावे में सादगी, खान-पान में शुद्धता और रहन-सहन में अपनापन झलकता था। घरों में बाजरे की खिचड़ी, छाछ, राबड़ी भोजन का हिस्सा थे।
विज्ञापन

समय बदला तो जीवन का स्वाद भी बदल गया। मिट्टी के चूल्हों की जगह गैस के चूल्हे आ गए और बाजरा-ज्वार की जगह फास्ट फूड और पैकेटबंद चीजें आ गईं। दूध-दही और छाछ की परंपरा बाजार के उत्पादों के बीच सिमट रही है। पारंपरिक वेशभूषा की जगह आधुनिक कपड़े आ गए हैं।
चौपालों की चर्चाओं की जगह मोबाइल और सोशल मीडिया ने ले ली है। लोकगीत, सांग, रागनी और पारंपरिक उत्सवों की सहजता भी पहले जैसी नहीं रही। इस बदलाव से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और सुविधाओं के नए रास्ते खुले हैं, पर एक सवाल भी उठा है कि कहीं हम अपनी सांस्कृतिक विरासत तो नहीं खोते जा रहे।
विज्ञापन

बाक्स-
हमारे जमाने में नारनौल और आसपास के गांवों में शादियां कई दिन तक चलती थीं। बारात तीन-चार दिन ठहरती थी। घर की महिलाएं मिलकर घेवर, खीर, चूरमा, मालपुए और तरह-तरह के क्षेत्रीय पकवान बनाती थीं। कुआं पूजन, बन्ना-बन्नी और लोकगीतों से पूरा माहौल गूंजता था। रिश्तेदार कई दिन पहले जुट जाते थे। अब शादियां एक-दो दिन और बड़े मैरिज पैलेस तक सिमट गई हैं। पकवानों की जगह कैटरिंग आ गई है। रौनक आज भी है, पर पारिवारिक अपनापन और सामूहिकता कम दिखती है।-महानंद शर्मा, मोहल्ला भाटवाड़ा
बाक्स-
हमारे समय में लड़कियों की पढ़ाई को ज्यादा जरूरी नहीं माना जाता था। छोटी उम्र में शादी हो जाती थी और पर्दा प्रथा व घूंघट का बहुत चलन था। महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित रहती थीं। अपनी मर्जी से कहीं आना-जाना भी आसान नहीं था। आज बेटियां पढ़-लिखकर अधिकारी, डॉक्टर और अध्यापिका बन रही हैं। घूंघट की जगह आत्मविश्वास ने ले ली है। हमें खुशी है कि हमारी पोतियां वह जीवन जी रही हैं, जिसका सपना हम कभी देख भी नहीं सकते थे।-राजकुमारी देवी, मोती नगर, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें