फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई, महारैली के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

विज्ञापन
फोटो 05 इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर प्रधान बिहाली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सुमेर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनका जीवन गरीबों व वंचितों के उत्थान और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।

सुमेर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दक्षिणी हरियाणा से हजारों कार्यकर्ता हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। अटेली सहित पूरे दक्षिणी हरियाणा के हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक रैली का संदेश पहुंचाने और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें