नारनौल के राजकीय महिला महाविद्यालय की छह छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में भाग लिया। रेवाड़ी में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय में छात्राओं की सफलता पर खुशी जताई गई।
नारनौल। अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी में किया गया। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
छह छात्राओं की इस टीम ने डॉ. सुमन यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने विजेता छात्राओं और टीम इंचार्ज को बधाई दी। संवाद