फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: एसडीएम मनोज कुमार ने निजामपुर व नांगल दर्गू स्कूल का किया औचक निरीक्षण, चार अध्यापक मिले अनुपस्थित

Mon, 10 Feb 2025 05:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
विज्ञापन
एसडीएम मनोज कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

नारनौल क्षेत्र के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल निजामपुर व पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल दर्गू का एसडीएम मनोज कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल निजामपुर में तीन और पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल दर्गू में एक अध्यापक अनुपस्थित मिला। एसडीएम मनोज कुमार ने चारों अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अध्यापक व अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो अध्यापक व कर्मचारी ड्यूटी पर समय पर नहीं आते हैं तथा अनुपस्थित रहते हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें