फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब तक जिले में सबसे ठंडा रहा नारनौल, तापमान पहुंचा 1.4 डिग्री

Mon, 16 Dec 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल के एक खुले मैदान में खड़ी गाड़ी की छत व शीशे पर जमा पाले की सफेद चादर को
विज्ञापन
नारनौल। सुबह-शाम चलने वाली शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। रविवार की रात नारनौल अब तक सबसे ठंडा रहा। इसके चलते सोमवार सुबह खुले मैदानों में व घरों के बाहर खड़े वाहनों पर हल्की बर्फ की चादर जमी हुई नजर आई।
विज्ञापन

इस ठंड से बचाव केवल इतना ही रहा कि सुबह आठ बजे बाद अच्छी धूप निकली। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। उन्होंने शाम पांच बजे से पहले ही अपने आवश्यक कार्य निपटा लिए। सोमवार को शाम होते-होते पांच बजे के बाद शीतलहर फिर से चलने लगी और लोगों को हीटर व अलावा का सहारा लेना पड़ा।
अब तक नारनौल इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। संपूर्ण इलाके में लगातार रात्रि पारा लुढ़क रहा है और जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है। कुछ स्थानों पर शीतलहर से सीवियर शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आमजन को सुबह-शाम हाड़कंपा देने वाली सूखी ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। वहीं दूसरे जीवों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ कृषि फसलों में लगातार पाला पड़ने की गतिविधियों से नुकसान होने के आसार हैं। हालांकि दिन में चटक धूप खिली रहने से आमजन को ठंड से राहत भी मिल रही है। एक सप्ताह से लगातार सर्द हवाओं ने संपूर्ण इलाके में ठिठुरन बढ़ा दी। अगर हवाएं इसी तरह चलती रही तो शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बनी रहेगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें