फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी

Mon, 16 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04नागरिकों की शिकायतें सुनते डीसी डॉ विवेक भारती। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि समाधान शिविर में नागरिकों की अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को सेक्टर के साथ लगती एक कॉलोनी के नागरिकों ने पेयजल की समस्या रखी। उन्होंने निर्देश दिए कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समय-समय पर पेयजल के नमूने लेते रहें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इसके अलावा आज डीसी के सामने बिजली, पानी, आधार, परिवार पहचान पत्र, जमीनी मामले सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें आई। इन सभी मामलों में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि मंगलवार की बैठक में इन सभी पर की गई कार्रवाई प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हर रोज 10 से 12 तक जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों में अपनी शिकायतें रखें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह तथा नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें